अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में शनिवार को संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती मनाई गई। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जज ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वह कुलपति नइमा खातून के साथ बग्घी में सवार होकर सुबह साढ़े 10 बजे समारोह में पहुंचे। यहां पर सलामी दी गई। उसके बाद सम्मान के साथ मंच तक लाया गया। उसके बाद समारोह शुरू हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए जज ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने कहा- सपने पूरा हो न हो। लेकिन उसे देखना और पूरा करने की कोशिश करना नहीं छोड़ना चाहिए। सपने तुरंत पूरा हो ये जरूरी नहीं है। छात्रों को अपने सपनों को सीमित नहीं करना चाहिए, बल्कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। एएमयू की स्थापना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं की गई थी। सर सैयद ने ऐसे संस्थान का सपना देखा था, जो उन अनगिनत लोगों के लिए शिक्षा और तरक्की के रास्ते खोले, जिनसे वह अपने जीवन में कभी मिल भी नहीं सकते थे। आज इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी को समझना चाहिए कि वह सर सैयद के उसी सपने का हिस्सा है।
सर सैयद डे समारोह से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए




