औरैया में महिला की करंट लगने से मौत:कपड़े सुखाते समय हुआ हादसा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

औरैया के क्योटरा गांव में कपड़े सुखाते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, क्योटरा निवासी संगीता अवस्थी (40) पत्नी शिवनंदन अवस्थी रविवार को चार बजे अपने घर में कपड़े धोने के बाद उन्हें छत पर सुखाने गई थीं। कपड़े डालते समय वह अचानक बिजली के खंभे के संपर्क में आ गईं। खंभे में करंट उतरने के कारण संगीता को तेज झटका लगा और वह अचेत होकर छत पर गिर पड़ीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और संगीता को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment