कानपुर में BJP कार्यकर्ता मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे:सोनिया गांधी के खिलाफ नारा लगाया, वंदेमातरम् का गायन किया

कानपुर में रविवार शाम 6:30 बजे भाजपा कानपुर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा ने शहर के कांग्रेस कार्यालय, मेस्टन रोड पर मशाल जुलूस लेकर पहुंचे। कार्यालय के पास पहुंचकर भाजपाइयों ने वंदे मातरम् का गायन किया।
भाजपा नेताओं का कहना है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय, दिल्ली में जिस तरह से वंदे मातरम् के गायन के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने एतराज जताया, वह वंदे मातरम् का अपमान है। इसलिए आज विरोध करते हुए आक्रोश प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी शहर के कोतवाली चौराहे से मेस्टन रोड तक बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। हाथों में जलती हुई मशाल लिए कार्यकर्ता कानपुर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पहुंचे और यहां नारेबाजी की। इसके बाद सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सावधान मुद्रा में खड़े होकर वंदे मातरम् का गायन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में 15 अगस्त को ‘वंदे मातरम्’ के पूरे गायन किए जाने पर कांग्रेस शीर्ष नेताओं ऐसी क्या दिक्कत हो गई कि ‘वंदे मातरम्’ के तीसरे छंद के शुरू होते ही मां-बेटे विचलित होने लगे और पार्टी के एक कार्यकर्ता से भी उनकी बहस हो गई। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का दावा करने वालों को कम से कम तीन मिनट ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में खड़ा होना सीखना चाहिए। आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय में पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाए जाने का पार्टी के नेताओं ने विरोध किया। इसलिए बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और यहां वंदेमातरम् का गाया। इस प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष बीजेपी उत्तर, अनिल दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, नवाब सिंह, हर्षित श्रीवास्तव लाला, अभिमन्यु सक्सेना, पूर्व जिला संयोजक युवा मोर्चा अक्षय त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिलामंत्री श्रतुराज मिश्रा और ईशू सोनकर के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment