तीन तरह के मशरुम उगाने का प्रशिक्षण देगा सीएसए:किसान, छात्र व शहरी लोग हो सकेंगे शामिल, सर्टिफिकेट भी मिलेगा

मशरूम की खेती और व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। सीएसए में 17 से 22 अगस्त तक मशरूम उत्पादन तकनीक पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जो इच्छुक लोग सोमवार सुबह पहुंचेंगे, उन्हें भी प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण में किसान, छात्र और शहरी लोग भी हिस्सा ले सकते हैं। एस्टर, बटन और मिल्की मशरूम की तकनीक बताएंगे पादप रोग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कृषि के साथ युवाओं को अन्य रोजगारपरक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण में एस्टर, बटन और मिल्की मशरूम की खेती की तकनीक बताई जाएगी। प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारी के साथ विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रैक्टिकल भी कराया जाएगा। यह चीजें लेकर आने पर मिलेगा प्रशिक्षण प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसके साथ आधार कार्ड की प्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो जमा करनी होगी। बाहर से आने वाले किसानों के लिए ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध होगी, लेकिन इसका खर्च प्रशिक्षणार्थी को स्वयं उठाना होगा। प्रशिक्षण के बाद दिया जाएगा प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। देशभर से इच्छुक युवक-युवतियां भी इसमें शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 9839818899 और 8218483463 पर संपर्क किया जा सकता है।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment