प्रयागराज के फूलपुर में स्वतंत्रता दिवस की रात मैलहन बाजार में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि 15-20 लोग लाठी-डंडे, सरिया, फरसा और धारदार हथियार लेकर बाजार पहुंचे और करीब आधे घंटे तक मारपीट व पथराव किया। रास्ते में जो मिला, उसके साथ मारपीट की गई। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। दो लोगों को चोटें आई हैं। एक युवक का हाथ टूटने की बात कही गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पथराव और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बवाल के पीछे दो साल पुराना विवाद बताया जा रहा है। दो साल पुराना है विवाद, कई बार हो चुका झगड़ा मैलहन निवासी सुभाष गुप्ता ने कि 25 अक्टूबर 2024 को मैलहन में रामलीला के दौरान आरोपियों से उनकी कहासुनी और मारपीट हो गई थी। उस दौरान उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। तब से विवाद चला आ रहा है। सुभाष ने फूलपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त की रात करीब एक बजे आरोपी 15-20 लोगों के साथ बाजार पहुंचे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडे, फरसे, सरिया और धारदार हथियार लिए हुए थे। बाजार पहुंचते ही लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान ओम का हाथ टूट गया, जबकि प्रकाश सोनी समेत कई अन्य लोगों को चोटें आईं। आधे घंटे तक चलता रहा पथराव प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थर बरसाए। सामने आए वीडियो में दो दर्जन से अधिक लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। अचानक हुए बवाल से बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। करीब आधे घंटे तक बाजार में तनाव और हंगामे का माहौल बना रहा। एक दिन पहले भी मारपीट का आरोप सुभाष गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना से एक दिन पहले 14 अगस्त की शाम भी विपक्षी पक्ष के लोग मैलहन बाजार पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान भी उनके साथ मारपीट की गई थी। मामले को लेकर फूलपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। घर पर चढ़कर गाली-गलौज का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग आए दिन मैलहन बाजार में दबंगई करते हैं। आरोप लगाया कि आरोपी एक राय होकर उनके घर पर भी चढ़ आए थे। वहां परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement :

For Personal Ads Whatsapp Us On - +918882652063
फतेहपुर में अवैध उर्वरक गोदाम पर छापा:बिना लाइसेंस भंडारण पर मुकदमा दर्ज, गोदाम सील, 353 बोरी जब्त
August 16, 2026सुल्तानपुर में तमंचा दिखाकर 17 हजार की लूट:गुगल-पे से 40 हजार ट्रांसफर कराए, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी
August 16, 2026गोरखनाथ मंदिर में नाग पंचमी पर सजा कुश्ती का महादंगल:375 पहलवानों की हो रही भिड़ंत, CM योगी करेंगे समापन
August 16, 2026झांसी में चार बच्चियां तालाब में डूबी, 2 की मौत:दो को बचाया, बकरी चराने गई थी; नहाते समय हादसा
August 16, 2026सिद्धार्थनगर में युवक पर सरिया से हमला,नाक की हड्डी टूटी:चौराहे पर मोबाइल चार्जर लेने गया था, भाई ने FIR न करने का लगाया आरोप
August 16, 2026महराजगंज में रोहिन नदी में डूबे दो किशोर, मौत:बैराज पर नहाते समय गहरे पानी में समाए, गोताखोरों ने दोनों शव निकाले
August 16, 2026साढ़े तीन साल के मासूम से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार:एटा में बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले जाने का आरोप, बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे लोग
August 16, 2026[unique_recent_posts]


