बच्चों को राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया:लखनऊ में संस्कारशाला, पौधे लगाने और देखभाल की सीख दी गई

लखनऊ के आशियाना में आयोजित चातुर्मास वर्षायोग के अंतर्गत और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रविवार को संस्कारशाला में बच्चों को राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। यह कार्यक्रम उपाध्याय विहसंतसागर महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। उपाध्याय विहसंतसागर महाराज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने गैर-राष्ट्रीय और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, जैसे आतंकवाद, से दूर रहने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुचाने का आह्वान किया। एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया इसी अवसर पर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का भी आग्रह किया। उन्होंने सभी बच्चों को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। वर्षायोग समिति ने बच्चों को पौधे वितरित किए, जिन्हें उन्होंने अपनी माताओं के नाम पर लगाने का प्रण लिया। कार्यक्रम के दौरान जागेश जैन और मीना जैन ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर आध्यात्मिक चंद प्रकाश जैन, अजय जैन, शैलेन्द्र जैन, अखिलेश जैन, नलिन राज कासलीवाल, कैलाश चंद्र जैन, सम्यक जैन, समर्थ जैन, सिद्धार्थ जैन सहित वर्षायोग समिति के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment