महिला की मौत के मामले में पति-देवर पर केस:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने, शरीर पर 14 चोटों की पुष्टि; पति गिरफ्तार

हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र मेंकोमल (35) की हत्या के मामले में पति सत्यपाल और देवर सत्य प्रकाश उर्फ छोटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने के बाद सामने आई है। कोमल का शव शनिवार सुबह मंगोलापुर स्थित जंगल में मिला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम 6:30 बजे सीओ सिटी अजीत सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि कोमल की हत्या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। उसके शरीर पर कुल 14 चोटों के निशान पाए गए हैं, जिनमें सिर, गला, हाथ और पैर शामिल हैं। गले पर धारदार वस्तु से तीन निशान भी मिले हैं, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाते हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनहेटा निवासी सत्यपाल (मूल निवासी मोहद्दीपुर थाना बघौली) की शादी 17 साल पहले लखनऊ निवासी कोमल से हुई थी। सत्यपाल द्वारा दूसरी शादी करने के बाद से उनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। कोमल अपने तीन साल के सबसे छोटे बेटे आयुष के साथ संडीला में किराए पर रहकर एक फैक्ट्री में काम करती थी और उसने पति पर गुजारा भत्ता का मुकदमा भी दायर किया था। उनके तीन अन्य बच्चे, हिमांशु (15), महक (12) और मीनाक्षी (8), सत्यपाल के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम कोमल अपने बच्चों से मिलने कनहेटा आई थी। यहां विवाद बढ़ने पर सत्यपाल और उसके परिजनों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद शनिवार सुबह कनहेटा से लगभग 4किलोमीटर दूर मंगोलापुर के जंगल में कोमल का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शनिवार देर रात मृतका की बहन ललिता की तहरीर पर पुलिस ने सत्यपाल और उसके भाई छोटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी अजीत सिंह ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि सत्यपाल और उसके भाई के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी पति सत्यपाल पुलिस हिरासत में है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment