वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:IIT-BHU में नौकरी दिलाने के नाम पर 20.50 लाख ठगे, वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा

नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में IIT-BHU में नौकरी दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को चितईपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी सुसवाही, थाना चितईपुर के रूप में हुई है। शुक्रवार की रात कचहरी से लौट रहे अधिवक्ताओं पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। अधिवक्ता को बेल्ट से पीटा और पुल पर लटकाते हुए जाने से मारने की धमकी दी। हमलावरों से गुहार लगाकर अधिवक्ताओं ने अपनी जान बचाई। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. तिरंगे के रंग में सजे बाबा काशी विश्वनाथ, कलेक्ट्रेट में DM ने ध्वजारोहण किया देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्मनगरी काशी में राष्ट्रभक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस की सुबह बाबा काशी विश्वनाथ का विशेष भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा, कचहरी से लौटते समय पकड़ा वाराणसी में शुक्रवार की रात कचहरी से लौट रहे अधिवक्ताओं पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। अधिवक्ता को बेल्ट से पीटा और पुल पर लटकाते हुए जाने से मारने की धमकी दी। हमलावरों से गुहार लगाकर अधिवक्ताओं ने अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर… 3. कुत्ते के काटने से घायल बच्चा बोल नहीं पा रहा, चेहरे-सिर पर 50 टांके काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में 11 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते के हमले का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। उसके चेहरे और सिर पर करीब 50 टांके लगाए गए हैं। हालत ऐसी है कि वह फिलहाल ठीक से बोल नहीं पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में कूड़ा गाड़ी और टोटो भिड़ीं, महिला का पैर कटा वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नदिया मार्ग पर शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के प्रयास में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी और टोटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में टोटो सवार सब्जी विक्रेता महिला शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर टोटो और डिवाइडर के बीच फंस गया था। पढ़ें पूरी खबर… 5.IIT-BHU में नौकरी दिलाने के नाम पर 20.50 लाख ठगे वाराणसी में IIT-BHU में नौकरी दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को चितईपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी सुसवाही, थाना चितईपुर के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 6. कोयला-जद्दन बाई के कोठे पर शरण लेते थे क्रांतिकारी ‘दालमंडी में 200 से अधिक कोठे हुआ करते थे। लेकिन ये कोठे मुस्लिम मुसाफिर खाने से लेकर चौक थाने तक ही थे। स्वतंत्रता संग्राम में इन कोठों ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी। अक्सर क्रांतिकारी किसी घटना के बाद काशी पहुंचते थे और यहां रहने वाली कोयला बाई और जद्दन बाई के कोठों पर शरण लेते थे। पढ़ें पूरी खबर…. 7. काशी में योगी अखाड़ा परिषद का महारूद्राभिषेक सावन के महीने में काशी के असि क्षेत्र में योगी अखाड़ा परिषद की ओर से तीन दिवसीय महारुद्राभिषेक और यज्ञ का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में साधु-संतों के साथ किन्नर समाज की महामंडलेश्वर उमाशंकर महाराज भी शामिल हुईं। पढ़ें पूरी खबर… 8. गंगा बढ़ीं तो बदल जाती है काशी की रफ्तार, नाविकों की रोजी पर संकट वाराणसी में जब गंगा का जलस्तर बढ़ने लगता है तो हम सभी नविको को दिन से ज्यादा रात में एक्टिव रहना पड़ता है क्योंकि कभी-कभी अचानक पानी तेजी से बढ़ जाता है उसमें नाव बहने का खतरा होता है यह कहना है वाराणसी के नाविक आकाश निषाद का जिनकी अस्सी घाट पर पांच नाव और एक देसी क्रूज है। पढ़ें पूरी खबर… 9.काशी विश्वनाथ धाम के ‘सुरक्षा प्रहरी’ गर्थ और वोरा सावन के पवित्र महीने में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से आने वाले कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इस सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी हैं दो प्रशिक्षित स्निफर डॉग गर्थ और वोरा। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में अफगानी बताकर जेल भेजे युवक को जमानत वाराणसी में अफगानी नागरिक बताकर जेल भेजे गए युवक अब्दुल रहमान ताराकी को अदालत से राहत मिल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) नीरज कुमार त्रिपाठी की अदालत ने पासपोर्ट अधिनियम, आजोजन एवं विदेशी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में आरोपी को जमानत दे दी। पढ़ें पूरी खबर…

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment