साढ़े तीन साल के मासूम से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार:एटा में बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले जाने का आरोप, बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे लोग

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर झाड़ियों की ओर ले गया, जहां वारदात को अंजाम देने का आरोप है। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घर के बाहर खेल रहा था मासूम बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर पास की बगीची में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मासूम को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर जलेसर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जलेसर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment