हरदोई में माइनर में मिला युवक का शव:होंठ, माथे और गले पर जानवर के नोचने के निशान; पत्नी पर हत्या का आरोप

हरदोई में 12 अगस्त से लापता 26 साल के पुष्पेंद्र की मौत का कारण रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। उसके होंठ के नीचे, बाएं माथे और गले पर जानवर के नोचने के निशान भी मिले हैं। शनिवार शाम उसका शव सुरसा थाना क्षेत्र के इटखोरिया गांव के पास एक माइनर से बरामद हुआ था। वहीं, मृतक के पिता ने पत्नी और उसके भाई पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। नोएडा से गांव आया था, पत्नी से मिलने निकला पुष्पेंद्र शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैंया गांव का रहने वाला था और नोएडा में इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का काम करता था। वह 12 अगस्त को नोएडा से अपने गांव लौटा था। घर पहुंचने पर उसे जानकारी हुई कि उसकी पत्नी ललिता मायके खुटेहना गई हुई है। इसके बाद वह उसी दिन पत्नी से मिलने ससुराल के लिए निकल गया था। पिता से फोन पर हुई थी आखिरी बात परिजनों के अनुसार, सवायजपुर पहुंचने के बाद पुष्पेंद्र की अपने पिता राजेंद्र प्रसाद से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। शनिवार को माइनर में मिला शव पुष्पेंद्र का शव शनिवार शाम सुरसा थाना क्षेत्र के इटखोरिया गांव के पास माइनर में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई। शरीर पर कुछ स्थानों पर जानवर के नोचने के निशान भी मिले हैं। पिता ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बहू का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग था, जिसके कारण उनका बेटा परेशान रहता था। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि बहू और उसके भाई ने मिलकर पुष्पेंद्र की हत्या की साजिश रची और शव को माइनर में फेंक दिया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment