2 सगे भाइयों ने चाय की कैंटीन में लगाई आग:छोटे भाई से विवाद के बाद पेट्रोल लेकर लखनऊ पहुंचे, छिड़ककर फूंक दी

लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र के मछली मोहाल में 2 सगे भाइयों ने विवाद के बाद चाय की कैंटीन में आग लगा दी। पीड़ित कैंटीन संचालक मोनिश ने कैसरबाग थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देखिए 3 तस्वीरें… मछली मोहाल कैसरबाग निवासी मोनिश के मुताबिक, जम्बूरखाना स्थित मकान नंबर 117/112 में उसकी चाय की कैंटीन है। कैफ राशिद और सैफ राशिद पुत्र राशिद अली सिद्दीकी, निवासी जम्बूरखाना के छोटे भाई से उसका चाय को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते 15 अगस्त की रात करीब 11:50 बजे कैफ राशिद और सैफ राशिद कैंटीन पहुंचे। दोनों ने साथ में लाया पेट्रोल छिड़कर कैंटीन में आग लगा दी। पूरी कैंटीन जलकर राख हो गई। मोनिश के अनुसार, दोनों भाइयों का पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का वीडियो भी मिला है। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्रा के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी सैफ राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। घटना का वीडियो सामने आया वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया जिसमें साफ तौर पर आरोपी युवक दुकान में घुसकर पेट्रोल छिड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दुकान में आग लगा देते हैं। आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दुकान का ताला तोड़ा आरोपी युवक दुकान के बाहर पहले दुकान के शटर का ताला तोड़ते हैं। इसके बाद उसका शटर उठाते हैं करीब तीन बोतल पेट्रोल अपने साथ लेकर आते हैं। जिसे पूरी दुकान में कोने-कोने में छिड़क देते हैं। इसके बाद बाहर आकर सब आपस में कुछ बात करते हैं। फिर दुकान के अंदर माचिस की जलती हुई तीली फेंक देते हैं। जिससे आग पूरी दुकान में फैल जाती है।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment