सीएसजेएमयू में रविवार को अखिल भारतीय सर्व वैश्य महापरिषद और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दानवीर भामाशाह एवं राष्ट्रकवि मैथिलीशरण स्मरण दिवस कार्यक्रम हुआ। अखिल भारतीय सर्व वैश्य महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज इस प्रदेश में 25% से अधिक संख्या रखता है। हम प्रदेश में सरकार को बनाने और हटाने की ताकत रखते हैं। जब वैश्य समाज के लोग मंत्री,सांसद,विधायक,सभासद बनेंगे तो वैश्य समाज की समस्याएं अपने आप हल होगी। उन्होंने कहा कि अपनी ताकत वैश्य समाज को पहचानी चाहिए। हमें भी अब अपनी वोट की ताकत को पहचान कर आगे की योजना बनानी होगी, तभी हम अपने सम्मान और स्वाभिमान को सुरक्षित रख पाएंगे। गीतों ने राष्ट्रीय आंदोलन में नया जोश भरा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जब महाराणा प्रताप मुगलों से लगातार युद्ध में संघर्ष कर रहे थे तब दानवीर भामाशाह ने आगे आकर अपना समस्त धन संपदा राष्ट्र हित में महाराणा प्रताप को समर्पित की। इस तरह जब देश अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ खड़ा था तब राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त के गीतों ने राष्ट्रीय आंदोलन में नया जोश भर दिया। 600 बच्चों को किया गया सम्मानित
विवि के कुलपति विनय पाठक ने कहा कि वर्तमान में हम सब लोगों को मिलकर राष्ट्र में शिक्षा एवं युवा पीढ़ी के ज्ञान संवर्धन के लिए कार्य करना है। आयोजन में कानपुर के सभी वर्गों के 600 से अधिक बच्चों को मेधावी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कला निधि ग्रुप की ओर से वंदे मातरम एवं सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति की। इस मौके पर एमएलसी सलिल बिश्नोई, विश्वनाथ गुप्ता, रमेश गुप्ता, डॉ. उमेश पालीवाल और मनोज सेंगर आदि रहे।




