जहरीला पदार्थ खाने से युवक की संदिग्ध मौत:महाराजगंज में 35 वर्षीय हेमंत राजभर ने अस्पताल में तोड़ा दम

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से 35 वर्षीय युवक हेमंत राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, जहरीला पदार्थ खाने के बाद हेमंत की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद कटहरा टोला आनंदनगर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। हेमंत राजभर अपने पीछे पत्नी शांति और दो मासूम बेटे भोलू व किशन को छोड़ गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment