करीब 10 किलो सोने और 1000 किलो चांदी से बने भव्य झूले पर विराजमान बांके बिहारी। बेशकीमती जड़ाऊ पोशाक और रत्न जड़ित सोने के आभूषणों से सजे। हरियाली तीज पर 15 अगस्त को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर के पट खुलते ही भक्त भाव-विभोर हो गए। हाथ जोड़कर जयकारे लगाए। हरियाली तीज पर बांके बिहारी को घेवर, फैनी, मावा, मलाई और मक्खन का विशेष भोग लगाया गया। झूला विहार के बाद ठाकुरजी के आराम करने के लिए सोने-चांदी की सुख सेज भी सजाई गई थी। VIDEO में देखिए कब से चल रही यह परंपरा…


