Jaunpur News: बंद मकान से जेवर चोरी, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

थाना क्षेत्र के खलिया खास गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चैनल का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी अलमारी व बक्से से जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार को होने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खलिया खास गांव निवासी पीड़िता नरमी देवी के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ घर से कुछ दूरी पर बने नवनिर्मित कमरे में बेटे सतीश, राजेश, बृजेश और उनकी पत्नियों के साथ रह रही थीं। पुराने मकान में उनकी तथा तीन बहुओं—नीतू, बिंदु और मुन्नी—के गहने अलमारी और बक्से में रखे हुए थे।

शनिवार दोपहर जब पीड़िता पुराने मकान पर पहुंचीं तो देखा कि चैनल का ताला टूटा हुआ है और कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है। अंदर अलमारी और बक्से खुले थे तथा सामान बिखरा हुआ था। पीड़िता के मुताबिक चोर सोने के कनफूल, नथिया, मांगटीका, सोने की चेन, चांदी की पायल, करधनी सहित करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने परिवार के लोगों को सूचना दी और शनिवार शाम थाने में तहरीर देकर चोरी की घटना से अवगत कराया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह लेखक News Hub Hindi से जुड़ा हुआ है और स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचारों पर नियमित रूप से लेखन करता है। प्रशासनिक गतिविधियाँ, जनहित से जुड़े मुद्दे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सामाजिक घटनाएँ इसके प्रमुख विषय हैं।लेखक का फोकस तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और समय पर सही जानकारी पाठकों तक पहुँचाने पर रहता है। खबरों के चयन और प्रस्तुति में विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं और जमीनी तथ्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

Leave a Comment