खेत में करंट का खौफ: लंभुआ में चारा काटते समय बुजुर्ग की मौत

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में चारा काटने गए एक बुजुर्ग की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव निवासी मोहम्मद जब्बार (60) शनिवार को खेत में चारा काटने गए थे। इसी दौरान खेत में लगी झटका मशीन में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर वह खेत के किनारे गिर पड़े।

काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो आसपास के ग्रामीणों ने खोजबीन की। खेत के किनारे पड़े होने पर ग्रामीणों ने उन्हें देखा और तुरंत खुंदेल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह लेखक News Hub Hindi से जुड़ा हुआ है और स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचारों पर नियमित रूप से लेखन करता है। प्रशासनिक गतिविधियाँ, जनहित से जुड़े मुद्दे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सामाजिक घटनाएँ इसके प्रमुख विषय हैं।लेखक का फोकस तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और समय पर सही जानकारी पाठकों तक पहुँचाने पर रहता है। खबरों के चयन और प्रस्तुति में विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं और जमीनी तथ्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

Leave a Comment