PMGSY सड़क बनी मौत का गड्ढा: 2 महीने में 5 मीटर धंसी सड़क

धनपतगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी हरौरा–चंदौरा सड़क महज दो महीने में ही जर्जर होकर बैठ गई। चंदौरा गांव के पास सड़क पर करीब 5 मीटर गहरा और 2 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया है, जो कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।

हैरानी की बात यह है कि गड्ढे को ठीक करने के बजाय उसमें एक पौधा लगाकर पॉलिथीन बांध दी गई, जिससे विभागीय लापरवाही खुलकर सामने आ गई है। यह सड़क सुलतानपुर आने-जाने का मुख्य रास्ता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।

ग्रामीणों जेपी मिश्रा, सोनू कुमार, सत्य प्रकाश और श्यामू श्रीवास्तव का कहना है कि सड़क निर्माण के समय से ही इसकी क्वालिटी पर सवाल उठ रहे थे। आरोप है कि घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी के कारण सड़क इतनी जल्दी टूट गई।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोग डर के साए में इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।

मामले में सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि सड़क की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जांच और आश्वासन बहुत हो चुके, अब जमीन पर काम चाहिए।

यह लेखक News Hub Hindi से जुड़ा हुआ है और स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचारों पर नियमित रूप से लेखन करता है। प्रशासनिक गतिविधियाँ, जनहित से जुड़े मुद्दे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सामाजिक घटनाएँ इसके प्रमुख विषय हैं।लेखक का फोकस तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और समय पर सही जानकारी पाठकों तक पहुँचाने पर रहता है। खबरों के चयन और प्रस्तुति में विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं और जमीनी तथ्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

Leave a Comment