वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल:यात्री पिस्टल जमा कराने पहुंचा था, तभी फायर हुआ; मुंबई जा रहा था

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। यात्री पत्नी के साथ IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहा था। उसने विमान में ले जाने वाले हथियार को पहले ही डिक्लेयर किया था। हथियार की जांच के दौरान उससे एक राउंड फायर हो गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यात्री ने हथियार की सूचना पहले ही दे दी थी 20 अगस्त तक हाईअलर्ट जोन घोषित था एयरपोर्ट बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाईअलर्ट जोन घोषित किया गया था। इसके बावजूद फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। एडीसीपी गोमती जोन समेत पुलिस अधिकारी और इंटेलीजेंस की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। घायल बोला- जानबूझकर ट्रिगर दबाया या गलती से, बता नहीं सकता एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्कैनर कर्मी रोहित ने बताया कि सुमन के साथ हथियार की जांच के लिए एक्स-रे करने काउंटर पर पहुंचा था। यात्री ने अपनी पिस्टल निकाली। उसमें पहले से गोली लोड थी। चेकिंग के दौरान यात्री ने ट्रिगर दबा दिया। उस समय सुमन ठीक सामने थीं, इस वजह से गोली सुमन के पैर में लगी, जबकि मेरे पैर में छर्रे लग गए। रोहित का कहना है कि यात्री ने जानबूझकर ट्रिगर दबाया या गलती से ऐसा हुआ, यह नहीं बता सकता। कमलेश मुंबई में पूर्व पार्षद, आजमगढ़ में कॉलेज चलाते हैं आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कमलेश राय मुंबई में शिवसेना के नगरसेवक रह चुके हैं। वर्तमान में उनका बेटा नगरसेवक है। बाबू शिव पत्थर राय स्नातकोत्तर नाम से महाविद्यालय चलाते हैं। वह इसके प्रबंधक हैं। कमलेश की मां प्रधान हैं। हमेशा दो बॉडीगार्ड साथ लेकर चलते हैं। 2010 में मुंबई एयरपोर्ट में चली थी गोली ऐसा ही मामला सितंबर 2010 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी हुआ था। इंदौर जाने वाले यात्री गोविंद पाटीदार की लाइसेंसी पिस्टल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई थी। गोली फर्श से टकराई, जिससे निकला टाइल का टुकड़ा एक महिला स्क्रीनिंग कर्मचारी रीना रॉय के पैर में लगा। उन्हें मामूली चोट आई थी। पाटीदार के पास हथियार का वैध लाइसेंस था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पिस्टल की मैगजीन में 7 गोलियां थीं और जांच के दौरान वह यह देख रहे थे कि पिस्टल खाली है या नहीं। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment