कानपुर में कूड़ा फेंकने गई महिला से बैडटच, VIDEO:अधेड़ व्यक्ति ने विरोध पर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

कानपुर में घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली महिला से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि रविवार रात के करीब 10 बजे एक महिला सलवार सूट पहनकर घर से बाहर निकलती है। फिर बगल के नाली में ही कूड़ा फेंकने लगती है। इतने में गली में एक अधेड़ व्यक्ति उसकी ओर आ जाता है। इसके बाएं हाथ से महिला को बैड टच करता है। महिला डरकर तुरंत घर की ओर भागती है। इसके बाद अधेड़ व्यक्ति दोबारा से पीछे मुड़ता है और फिर चला जाता है। पूरा मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने बताया- रविवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गलत ढंग से छूते हुए छेड़छाड़ कर दी। डर की वजह से वह जल्दी से गेट के अंदर आ गई। इसके बाद पीड़िता तहरीर लेकर थाने पहुंचीं। हालांकि अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने बताया कि थाने में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि फुटेज की जांच की जा रही है, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ————————— यह खबर भी पढ़िए- यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होगी:पुराने कर्मियों की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी यूपी के सरकारी विभागों में आउटसोर्स पर 1 लाख नए कर्मचारियों की भर्ती होगी। साथ ही, पहले से काम कर रहे 2.75 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी भी 8 से 15 हजार रुपए तक बढ़ाने की तैयारी है। चुनावी साल में 5 महीने पहले भी योगी सरकार ने 2.75 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई थी। तब 8 से 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) 30 अगस्त से पहले काम शुरू कर देगा। मुख्यमंत्री खुद उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment