औरैया तूफानी डाक कांवड़ रवाना:100 से अधिक कांवड़िये हुए शामिल, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

दिबियापुर के इंद्रा नगर से रविवार शाम तूफानी डाक कांवड़ यात्रा शुरू हुई। सावन माह के पावन अवसर पर निकली इस यात्रा में 100 से अधिक कांवड़िये शामिल हुए। शाम करीब सात बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कांवड़िये भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पवित्र जल लेकर निर्धारित शिवालय की ओर रवाना हुए। डाक कांवड़ यात्रा को दिबियापुर के समाजसेवी आदर्श यादव ने विधिवत रूप से रवाना किया। समाजवादी पार्टी के दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के पुत्र पुष्पेंद्र यादव उर्फ रिंकू यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा के सफल होने की कामना की।
यात्रा में शामिल कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया। बेला रोड निवासी शिव सिंह पाल, सोनू यादव और मेघनाथ यादव समेत भट्टा बस्ती के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इंद्रा नगर से निकली इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और जगह-जगह पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं कीं। आयोजकों ने बताया कि डाक कांवड़ में शामिल सभी श्रद्धालु अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ यात्रा पूरी करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और भक्ति दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। तूफानी डाक कांवड़ के रवाना होने के साथ ही इंद्रा नगर और आसपास के क्षेत्र में सावन की भक्ति का रंग और गहरा हो गया। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने इस यात्रा को खास बना दिया।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment