चाइनीज मांझे से गर्दन कटकर लटकी, मौत:गाजियाबाद में हाईवे से जा रहा था, बाइक पर बैठे-बैठे ही जान गई

गाजियाबाद में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। वह शनिवार शाम बाइक से जा रहा था, तभी अचानक उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से उसकी गर्दन कट गई। सड़क पर खून फैल गया। पुलिस के मुताबिक, युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से नोएडा से निकला था। दोनों दिल्ली के गाजीपुर जा रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे-9 पर कौशांबी थाना क्षेत्र के पास हादसा हो गया। मांझा इतना धारदार था कि युवक के गर्दन की हड्डी तक कट गई। जिससे गर्दन लटक गई। पीछे बैठे दोस्त ने किसी तरह बाइक संभाली और चीख-पुकार मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। इसके बाद उसने गमछे से युवक के गले को बांधा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की 3 तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- अब पढ़िए चाइनीज मांझे से हुईं 5 बड़ी घटनाएं… यूपी में कब से बैन है चाइनीज मांझा, क्यों खतरनाक? चाइनीज मांझा कैसे बनता है, बनाने-बेचने पर कितनी सजा का प्रावधान? किन-किन राज्यों में चाइनीज मांझा बैन है? भारत में चीनी मांझा की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध मुख्य रूप से मानव और पशु सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। दिल्ली में भी 2017 से चीनी मांझे पर बैन है। उसके बावजूद भी धड़ल्ले से बिक्री होती है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… पत्नी को विदा न करने पर ससुर को मार डाला:लखीमपुर में दामाद ने चाकू से गोदा; बचाने आई पत्नी को भी किया घायल लखीमपुर में शनिवार को पत्नी को साथ ले जाने से मना करने पर दामाद ने ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची पत्नी पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर घरवाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों ने भाग रहे दामाद को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद घायल पिता और बेटी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ससुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में बेटी का इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment