पंचशील ग्रीन्स-2 में डॉग बाइट से भड़के लोग:नोएडा में सोसाइटी में निकाला पैदल मार्च, बोले- कार्रवाई करो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं से नाराज निवासियों ने रविवार शाम शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। निवासियों ने इन घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने और स्थायी समाधान की मांग की है। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों में आवारा कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस संबंध में मेंटेनेंस टीम और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पहले भी सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एक और डॉग बाइट की घटना सामने आने के बाद बड़ी संख्या में निवासी सोसाइटी में एकत्र हुए और विरोध मार्च निकाला। मार्च के बाद, निवासियों ने मेंटेनेंस टीम को एक लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें डॉग बाइट की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाने और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। सोसाइटी के निवासी विवेकानंद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर सोसाइटी में आवारा कुत्तों को लाकर उन्हें आश्रय दे रहे हैं। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। निवासियों ने बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि प्रशासन और मेंटेनेंस टीम को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किए बिना तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment