महिला डॉक्टर की लाश अपनी ही क्लिनिक में मिली:मेरठ में 7 महीने पहले शादी हुई, पति से झगड़े के बाद मायके में रहती थी

मेरठ में एक महिला डॉक्टर का शव रविवार सुबह उनकी ही क्लिनिक में फंदे से लटका मिला। डॉक्टर के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि दीदी की हत्या की गई है। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। वह आज सुबह 6.15 बजे घर से निकली थीं। मैं किसी काम से क्लिनिक आया तो घटना का पता चला। डॉक्टर खुशहाली BSF में कॉन्स्टेबल थीं। दो साल पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से पल्लवपुरम फेस-2 में आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर नाम से क्लिनिक चला रही थीं। 7 महीने पहले खुशहाली की शादी हुई थी। पति से झगड़े के बाद वो मायके में रहने लगी थीं। पुलिस क्लिनिक के सीसीटीवी जुटाकर घटना की जांच में जुटी है। मेट्रोमोनियल साइट से तय हुई थी महिला डॉक्टर की शादी आयुर्वेद की डॉ. खुशहाली (26) पल्लवपुरम के सी-54 रायल पार्क एक्सटेंशन की रहने वाली थीं। उनकी शादी 14 जनवरी, 2026 को टीपीनगर के ईरश गार्डन निवासी मयंक चौधरी से हुई थी। मयंक भी आयुर्वेद का डॉक्टर है। खुशहाली के पिता BSF में दरोगा हैं। वह इस समय दिल्ली में तैनात हैं। भाई रजत सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा है। एक बहन भी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि घरवालों ने खुशहाली की शादी मेट्रोमोनियल साइट के जरिए तय की थी। 29 जुलाई की रात पति ने पीटा, बचकर भागी खुशहाली भाई रजत ने बताया- शादी के कुछ समय बाद ही खुशहाली और मयंक के बीच झगड़ा होने लगा। पति मयंक ने 10 लाख से ज्यादा का लोन खुद पर और बहन के नाम ले रखा था। इसके बाद खुशहाली के नाम और लोन लेने वाला था। बहन जबभी इसका विरोध करती तो मयंक उसकी पिटाई करता था। 29 जुलाई की रात मयंक से बहन का झगड़ा हुआ। मयंक ने उसे खूब पीटा था। इसके बाद बहन बचकर भागी और टीपीगनर में बागपत रोड पर पहुंचकर हम लोगों को सूचना दी। रजत ने बताया कि मैं बागपत रोड पर पहुंचा तो बहन कारों के बीच में छिपकर बैठी थी। उसे फिर घर ले आया। भाई बोला- बहन की हत्या की गई है रजत ने बताया कि वह सुबह करीब 10.30 बजे किसी काम से बहन की क्लिनिक पहुंचा। वहां देखा कि खुशहाली का शव दुपट्‌टे के सहारे फंदे से लटका था। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। हालांकि, क्लिनिक का कोई स्टाफ तब तक नहीं पहुंचा था। मैंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने बहन का शव उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रजत ने पल्लवपुरम थाने में बहन के पति मयंक और उसके घरवालों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में एप्लिकेशन दी है। भाई ने बताया- बहन की हत्या की गई है। परिवार वालों ने मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि, पुलिस अभी हाथ बंधे होने की बात से इनकार कर रही है। क्लिनिक में कोई सामान बिखरा नहीं था खुशहाली ने पल्लवपुरम फेस-दो की सर्विस रोड पर बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर खोल रखा था। उन्होंने किराए पर कमरा लिया था। वह बीमारियों का आयुर्वेद इलाज करती थी। पुलिस के मुताबिक, क्लिनिक में सभी सामान ठीक रखे थे। कोई भी सामान बिखरा नहीं था। पुलिस ने क्लिनिक के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज के लिए डीवीआर को कब्जे में लिया है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि खुशहाली के क्लिनिक पहुंचने के बाद वहां कौन-कौन आया और कितनी देर रुका। इसके अलावा पुलिस क्लिनिक के कर्मचारियों और डॉक्टर के परिवारवालों से भी पूछताछ कर रही है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया- पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच से हत्या और आत्महत्या का एंगल तलाश रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूतों के आधार पर ही मौत की असल वजह साफ होगी। —————————- ये खबर भी पढ़िए- नीले ड्रम वाली मुस्कान सुन रही प्यार भरे गाने: मेरठ जेल में रेडियो पर बज रहे; मेरे प्यार की उम्र हो इतनी सनम…गाना बना नंबर वन मेरठ जिला जेल में बंदी प्यारभरे नगमे सुनकर अपनी सजा काट रहे हैं। करीब 3 महीने पहले जेल में शुरू हुए इंटरनल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो परवाज’ पर बंदियों की फरमाइश के गाने बजाए जाते हैं। सबसे ज्यादा डिमांड प्यार नगमों की आ रही है। बंदी एक दिन पहले ही अपनी पसंद के गाने की फरमाइश पर्ची के जरिए बता देते हैं। अगले दिन रेडियो पर उसी गीत को बजाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर…

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment