लखनऊ में दो दिनों से भारी बरसात:सुबह से गरजने के साथ बरस रहे बादल, 19 अगस्त तक इसी तरह रहेगा मौसम

लखनऊ में लगातार दो दिनों से तेज बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश होती रहने की संभावना है। 19 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। रविवार को इस सीजन की रिकॉर्ड 40.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस पूरे सीजन में कुल बरसात 341.1 मिलीमीटर हो चुकी है। जबकि, सामान्य बारिश का औसत 433.5 मिलीमीटर है। यानी पूरे सीजन में 21 फीसदी कम बरसात हुई है। आज सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री था। कुछ तस्वीरें देखिए- मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment