सावन का तीसरा सोमवार- काशी विश्वधाम में उमड़ी भीड़:3KM लंबी लाइन लगी, हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी

आज सावन का तीसरा सोमवार है। नाग पंचमी भी है। यूपी के शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। वाराणसी में 4 बजे मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। पूरा धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर भी पहुंचे हैं। यहां से गंगाजल लेकर रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए। मंदिर क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। बाबा विश्वनाथ आज अर्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं। बाबा विश्वनाथ के धाम की सजावट मां काली की नगरी कोलकाता के करीब 50 हजार फूलों से की गई है। इनमें गेंदे के 3000, रजनीगंधा के 1500, गुलाब और जलबेड़ा की 500-500 माला से मंदिर को सजाया गया है। श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। 23 साल बाद दुर्लभ संयोग काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने कहा- श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि और आज सावन का तीसरा सोमवार है। नाग पंचमी का भी शुभ दिन है। यह दुर्लभ संयोग है। 23 सालों बाद ऐसा योग बना है। इससे पहले साल 2003 में ऐसा योग बना था। भगवान भोलेनाथ के गले में नाग देवता को लिपटा कर और उनकी एक साथ पूजा करने से यह दिन और खास बन जाता है और फलदाई माना जाता है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चार प्रहर में पूजा करने से मनवांछित मनोकामना पूरी होगी। देखिए 3 तस्वीरें… यूपी में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment