महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार, मृतका अंतिमा ने सुबह सिर दर्द की शिकायत की थी और इसके बाद वह बिस्तर पर ही लेटी रही। कुछ समय बाद वह कमरे में चली गई, जहां उसने पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद दरवाजा खोलने पर अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए।
सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल नवविवाहिता की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।




