मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद इलाके में सोमवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। 23 घायल हैं। इनमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। घायल नंदलाल बताया कि पिकअप में कुल 29 मजदूर सवार थे। सभी अलग-अलग गांव के थे। ये लोग ग्वालियर से धान की रोपाई का काम पूरा कर घर लौट रहे थे। पहले चार मजदूरों की मौत और 25 के घायल होने की जानकारी आई थी। हादसे के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच शव गोहद और तीन शव ग्वालियर में रखे गए हैं। शवों की पहचान की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें… गायों को बचाने के दौरान हुआ हादसा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक पिकअप की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने पिकअप मोड़ी और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। धान रोपाई का काम कर लौट रहे थे मजदूर थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि पिकअप में सवार मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए आए थे। काम पूरा होने के बाद सभी यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर मवेशियों से हादसे का खतरा शुरुआती जांच में सड़क पर बैठी गायों को बचाने की कोशिश को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। रात में तेज गति से चलने वाले वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। यह खबर भी पढ़ें… पेड़ से टकराई बेकाबू कार, तीन की मौत, एक गंभीर खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र में आशापुर चौकी क्षेत्र में जोगीबेड़ा के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पढ़ें पूरी खबर
Advertisement :

For Personal Ads Whatsapp Us On - +918882652063
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बनाई थी फर्जी वेबसाइट:बेरोजगारों से करता था ठगी, आरोपी गिरफ्तार
August 24, 2026IPS अविनाश पांडेय के 6-महीने, 6 बार चर्चा में आए:मेरठ में प्रदर्शन करने वालों को पीटा, धुरंधर मूवी दिखाई; होली पर नाचे; VIDEO
August 24, 2026यूपी में नदियां उफनाईं, बांध ओवरफ्लो, स्कूलों में घुसा पानी:प्रयागराज में सड़कों पर अंतिम-संस्कार, बाराबंकी में नावें चल रहीं; 10 शहरों में बारिश
August 24, 2026बालिका गृह में दो बच्चियों ने सहेली को डुबोकर मारा:मथुरा में रो-रोकर नाटक करती रहीं, पकड़ाईं तो बोलीं- घर जाना था, इसलिए ऐसा किया
August 24, 2026बाराबंकी में चलती कार बनी आग का गोला, स्टांप वेंडर की जिंदा जलकर मौत; घर से 2 किमी पहले हुआ दर्दनाक हादसा
August 23, 2026कन्नौज में 10 किलो सोना बरामदगी पर अखिलेश का सवाल: 10 दिखाया, 16 गटकाया; बरामदगी को लेकर सियासत तेज
August 23, 2026बालिका गृह में दो बच्चियों ने सहेली को डुबोकर मारा:मथुरा में रो-रोकर नाटक करती रहीं, पकड़ाईं तो बोलीं- घर जाना था, इसलिए ऐसा किया
August 23, 2026[unique_recent_posts]

