सुलतानपुर के खैरहा गांव में आग, तीन परिवारों की गृहस्थी जली

सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर स्थित खैरहा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस हादसे में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में गांव निवासी रामानंद निषाद का एक छप्पर, राम प्रसाद निषाद के दो छप्पर और बहादुर निषाद के दो छप्परनुमा आवास आ गए। राम प्रसाद का तख्त और चारा मशीन पूरी तरह जल गई, जबकि बहादुर निषाद के घर में रखा जनरेटर, बड़ा बॉक्स, तख्त और घरेलू सामान भी आग में नष्ट हो गया।

इसके अलावा उमाशंकर निषाद के निर्माणाधीन मकान की शटरिंग जल गई और दीवारें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। आग लगने से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही मोतिगरपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह बुझाया। ब्लॉक प्रमुख ने पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।

घटना के बाद जयसिंहपुर की नायब तहसीलदार रूबी यादव, कानूनगो खुशीराम और लेखपाल दीक्षा सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर आगे की राहत प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर राममूर्ति निषाद, भाजपा नेता विनोद सिंह, ग्राम प्रधान सुभाष निषाद, अजय सिंह, पिंटू सिंह, अंकित मिश्र, तुलसीराम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह लेखक News Hub Hindi से जुड़ा हुआ है और स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचारों पर नियमित रूप से लेखन करता है। प्रशासनिक गतिविधियाँ, जनहित से जुड़े मुद्दे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सामाजिक घटनाएँ इसके प्रमुख विषय हैं।लेखक का फोकस तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और समय पर सही जानकारी पाठकों तक पहुँचाने पर रहता है। खबरों के चयन और प्रस्तुति में विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं और जमीनी तथ्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

Leave a Comment