सांप ने डसा तो भाई ने 150 थप्पड़ मारे:हरदोई में युवक को 1 घंटे तक जगाए रखा, डॉक्टरों ने 15 इंजेक्शन लगाकर बचाई जान

हरदोई में एक युवक को सांप ने डस लिया। बड़े भाई ने लिफ्ट लेकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने हिदायत दी कि उसे किसी भी कीमत पर सोने न दिया जाए। इसके बाद युवक के बड़े भाई ने उसके गाल पर लगातार 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे, ताकि उसे नींद ना आए। बड़े भाई ने युवक को 1 घंटे तक सोने नहीं दिया। डॉक्टरों ने युवक को 15 एंटी-वेनम के इंजेक्शन दिए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। हालांकि, सामान्य तौर पर 5 एंटी वेनम में ही मरीज को बचाया जा सकता है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की शनिवार दोपहर 2 बजे की है।
सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए… घास की बोरी उठाते ही सांप ने डसा
ज्योति नगर में गुड्डू (46) का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी नीलम (43) और दो बेटे आकाश, अरुण और एक बेटी संजना है। बड़ा बेटा आकाश डेयरी चलाता है। शनिवार दोपहर वह खेत में काम कर रहा था। करीब 2 बजे छोटा भाई अरुण (21) खेत में उसके लिए पानी लेकर गया था। खेत में काम करते हुए अरुण ने घास की बोरी उठाई, तो उसमें छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही अरुण की चीख निकल गई। भाई की चीख सुनकर आकाश तुरंत उसे तुरंत सड़क की ओर लेकर भागा। उसने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। अरुण की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। तभी सड़क पर प्रगति नगर के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक शिवम शर्मा वहां से गुजर रहे थे। शिवम ने जब अरुण की नाजुक हालत देखी तो दोनों भाइयों को अपनी बाइक पर बैठाया और बिना देर किए उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। बड़े भाई ने गाल पर 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे
मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) डॉ. शेर सिंह और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर ने परिजनों को सख्त हिदायत दी कि मरीज को किसी भी कीमत पर सोने न दिया जाए। इसके बाद बड़े भाई आकाश ने अरुण को होश में रखने के लिए लगातार उसके गाल पर 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे, ताकि वह जागता रहे और उसकी हालत पर नजर रखी जा सके। इस बीच हॉस्पिटल का स्टाफ भी उसे जगाने में लगा रहा। डॉक्टर बोले- 5 इंजेक्शन दिए जाते हैं, इसे 15 लगे
डॉ. शेर सिंह के अनुसार, आमतौर पर सांप के काटने पर 5 इंजेक्शन दिए जाते हैं, लेकिन अरुण के शरीर में जहर काफी ज्यादा फैल गया था। उसे 2 घंटे के भीतर कुल 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए गए। डॉक्टर ने बताया कि सांप के काटने के बाद मरीज का सो जाना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि इससे नर्वस सिस्टम के रुक जाने और सांस की नली में उल्टी फंसने का खतरा रहता है। हालांकि, अब अरुण की हालत सामान्य है और डॉक्टरों की टीम उस पर नजर बनाए हुए है। ———————— यह खबर भी पढ़ें… अखिलेश यादव को मंत्री असीम अरुण का जवाब, कहा- कन्नौज में कब्रिस्तान की दीवारें बनाने के अलावा क्या किया कन्नौज में शनिवार दोपहर यूपी के मंत्री असीम अरुण ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव ने कन्नौज में कब्रिस्तानों की दीवारें बनवाने के अलावा किया ही क्या है? अगर उन्होंने कोई और काम कराया है तो सबको बताएं। मंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में कन्नौज में हुए विकास कार्यों का लेखाजोखा एक किताब में तैयार किया गया है। मैं यह किताब अखिलेश यादव को पोस्ट से भेज रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर…

Content writer specializing in creating engaging and meaningful web content. I love turning ideas into words that connect with readers.

Leave a Comment