बरहज की सियासी और सामाजिक फिज़ा उस वक्त थोड़ी अलग नज़र आई, जब राजीव तलवार अचानक कस्बे में दिखाई दिए। तेवरों में “आर या पार” का संकेत था, लेकिन बरहज की ज़मीन पर पहुंचते-पहुंचते तलवार की धार कुछ ठहरी हुई नज़र आई।
शुरुआत Cafe Coffee and Momoes से हुई, जहाँ राजीव तलवार कुछ समय ठहरे। स्थानीय युवाओं और मौजूद लोगों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई, लेकिन जिन सवालों और तेवरों के लिए उन्हें जाना जाता है, वे यहाँ पूरी तरह सामने नहीं आ सके।
बरहज की सड़कों पर आगे बढ़ते हुए राजीव तलवार ने स्थानीय युवाओं के साथ कई दुकानों का दौरा किया। चाय की दुकानों से लेकर रोज़मर्रा के ठिकानों तक, उन्होंने युवाओं से हालचाल जाना, उनकी बातें सुनीं और कुछ मुद्दों पर संवाद भी किया।
हालाँकि, जिन सवालों की गूंज की उम्मीद थी, उनके जवाब बरहज में नहीं मिले—या शायद सवाल ही अधूरे रह गए।
बरहज के मर्दों और युवाओं के सामने तलवार की धार पहले जैसी तीखी नज़र नहीं आई। माहौल न तो टकराव वाला रहा और न ही उग्र। इसी बीच राजीव तलवार बरहज से बरज की ओर निकल गए, जहाँ उनके सवालों ने जनता और प्रशासनिक हलकों में हलचल ज़रूर पैदा की।
लेकिन यह ठहराव ज्यादा देर का नहीं रहा। कुछ ही समय बाद तलवार नाराज़गी के संकेतों के साथ बरहज से वापस लौट गए।
फिर भी, जाते-जाते यह साफ कर गए कि यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, भविष्य में बरहज में फिर से तलवार का स्वागत हो सकता है। इस बार माहौल क्या होगा, सवालों की धार कितनी तेज़ होगी—यह आने वाला वक्त बताएगा।
फिलहाल, राजीव तलवार बरहज के युवाओं और मर्दों से मिलकर संतुष्ट नज़र आए।
लेकिन कस्बे में एक बात साफ है—
“आगे सावधान… तलवार से।”




