UGC NET Result 2026 अपडेट: जल्द जारी होगा रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जल्द जारी की जा सकती है

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 31 दिसंबर, 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बेसब्री से रिजल्ट और फाइनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एनटीए की ओर से अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

यूजीसी नेट परीक्षा में सफल उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे।


UGC NET Result 2026: ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

एनटीए द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे—

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर UGC NET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

UGC NET पास करने के लिए कितने अंक जरूरी

  • सामान्य और EWS वर्ग: न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक
  • SC, ST और OBC वर्ग: न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट और फाइनल आंसर-की से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

यह लेखक News Hub Hindi से जुड़ा हुआ है और स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचारों पर नियमित रूप से लेखन करता है। प्रशासनिक गतिविधियाँ, जनहित से जुड़े मुद्दे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और सामाजिक घटनाएँ इसके प्रमुख विषय हैं।लेखक का फोकस तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और समय पर सही जानकारी पाठकों तक पहुँचाने पर रहता है। खबरों के चयन और प्रस्तुति में विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं और जमीनी तथ्यों को प्राथमिकता दी जाती है।

Leave a Comment